Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रामगढ़ : स्कूल में अचानक छात्र की जेब में ब्लास्ट, आधा शरीर जला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रामगढ़ : स्कूल में अचानक छात्र की जेब में ब्लास्ट, आधा शरीर जला
विज्ञापन
टीम एबीएन, रामगढ़/ रांची। झारखंड के रामगढ़ जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक छात्र की जेब में माइक में लगने वाली बैटरी अचानक ब्लास्ट हो गई, जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य व शिक्षकों ने छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामला जिले के मांडू प्रखंड अंतर्गत कुजू क्षेत्र के आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय का है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कक्षा 7 का छात्र ओमी गुप्ता माइक में लगने वाली बैटरी लेकर स्कूल गया था। इस दौरान बैटरी अचानक ब्लास्ट हो गई। घटना में छात्र के दाहिने ओर की कमर से लेकर घुटने तक का पिछला हिस्सा बुरी तरह जल गया। फिलहाल छात्र का इलाज चल रहा है। इस मामले में जख्मी ओमी ने बताया कि उक्त बैटरी उसे कुछ दिन पहले स्कूल जाने के क्रम में रास्ते में गिरी हुई मिली थी। उक्त बैटरी से वह अपने घर पर छोटे बल्ब जलाया करता था। वह बैटरी को स्कूल लेकर चला गया। जेब में रखा था कि अचानक ब्लास्ट हो गया। वहीं, इस मामले में गुरुनानक इलेक्ट्रॉनिक्स मेन रोड कुजू के दुकानदार गुरुदीप सिंह ने बताया कि उक्त 9 वोल्ट की बैटरी के पाजिटिव व नेगेटिव टर्मिनल के शाट होने से बैटरी ओवर हीट होकर ब्लास्ट कर गई। उक्त बैटरी करीब ढाई इंच लंबी, एक इंच चौड़ी व लगभग पौन इंच मोटी होती है।
विज्ञापन