टाटानगर रेलवे स्टेशन : डॉग स्कवायड टीम कर रही रेल यात्रियों की चेकिंग
ABN Bureau• 22 Oct, 2022
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। पर्व त्योहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने को लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन अलर्ट पर है। त्योहारों में टाटानगर रेलवे स्टेशन में हो रही भीड़ को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां रेल यात्रियों का चेकिंग की जा रही हैआरपीएफ और रेलवे पुलिस की डॉग स्कवायड टीम के साथ लगातार जांच कर रही है। यात्रियों के साथ लगेज भी जांच की जा रही है। काली पूजा, दीपावली, भाई दूज और छठ महापर्व को लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन में यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसको देखते हुए रेलवे स्टेशन में अलर्ट जारी कर दिया गया है। टाटानगर रेल थाना की पुलिस के साथ आरपीएफ के जवान लगातार निगरानी कर रहे हैं। विशेषकर लंबी दूरी वाली ट्रेनों पर खास ध्यान दिया जा रहा है। दिल्ली और मुंबई से आने वाले यात्रियों पर रेल पुलिस पैनी नजर बनाये हुए है।