झारखंड
चरही : हॉलीक्रॉस के बच्चों ने रैली निकाल किया जागरूक
ABN Bureau
•
21 Oct, 2022
विज्ञापन
टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। चरही क्षेत्र में दीपावली मनाने को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया। हॉली क्रॉस स्कूल घाटोटांड़ चरही के छात्र- छात्राओं और और शिक्षक शिक्षिकाओं ने पूरे क्षेत्र में रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि दीपावली के दिन ग्रीन दीपावली मनाएं। ताकि क्षेत्र प्रदूषण मुक्त रहे और घर-घर दीपावाली में खुशियां फैली रहे। जागरूकता के क्रम में कहा गया कि क्षेत्र को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए पटाखे कम छोड़ें। ताकि प्रदूषण कम हो। पटाखे छोड़े जाने से इसकी मात्रा बढ़ जाती है। लोग इसके चपेट में आकर कई बीमारियों। से ग्रसित हो जाते जाते हैं। इसलिए प्रदूषण युक्त पटाखों न छोड़ने की सलाह दिया है। इसका असर जलवायु पर भी पड़ता है। इसलिए ग्रीन दीपावली मनाकर घर में खुशियां लायें।
विज्ञापन