Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : पीएम आवास योजना के लाभुकों को कराया गया गृहप्रवेश

हजारीबाग : पीएम आवास योजना के लाभुकों को कराया गया गृहप्रवेश
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। नगर निगम हजारीबाग क्षेत्र में बन रहे में प्रधानमंत्री आवास योजना घटक 3 कोलघट्टी (परियोजना) के लाभुकों को गृहप्रवेश कराया गया। हजारीबाग नगर निगम के नगर आयुक्त एवं माननीय महापौर द्वारा वार्ड पार्षद की उपस्थिति में धनतेरस तथा दीपावली को देखते हुए द्बितीय चरण में 29 लाभुकों को निर्मित आवास की चाबी वितरण का कार्यक्रम किया गया। दिनांक 30.09 .2022 को प्रथम चरण में 18 लाभुकों को गृहप्रवेश कराया गया था। जिसमे 14 लाभुकों को कैनरा बैंक ने लोन दिया है। विदित हो आवास की लागत 6.14 लाख रुपये है। प्रथम चरण में कुल 18 लाभुको को चाभी दी गयी। जिन लाभुको द्वारा अंशदान 3.64 लाख रुपये दे दिए गए। जिसमे केनरा बैंक हजारीबाग द्वारा 14 लाभुकों को लोन दिये गये हैं। नगर आयुक्त ने जुडको तथा संवेदक को 15 नवंबर स्थापना दिवस तक सभी 47 लाभको को बिजली,पानी उपलब्ध कराने को कहा है।नगर आयुक्त ने विद्युत विभाग के पदाधिकारी को मैन रोड से यथाशीघ्र पोल लगाकार ट्रांसफार्मर स्थापित करने को कहा। उपरोक्त कार्यक्रम में नगर निगम हजारीबाग के पीएमएवाई आवास योजना के नोडल पदाधिकारी सह टाउन प्लानर आलोक नारायण, राजेन्द्र कुमार साथ मे निगम के पी एम सी प्रियरंजन, मुकेश, अविनाश कुमार, मुकुल सहायक मनोज आदि उपस्थित थे। नगर आयुक्त ने नोडल पदाधिकारी सह टाउन प्लानर आलोक नारायण को 15 नवंबर तक आक्यूपेंसी सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने को कहा। बाकी बचे लाभुको को लोन दिलाने में नगर निगम द्वारा बैंको से सम्पर्क कर सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,708