Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : दवा व्यवसायियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश का किया स्वागत

पलामू : दवा व्यवसायियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश का किया स्वागत
विज्ञापन
टीम एबीएन, पलामू। शुक्रवार को भाजपा द्वारा आहूत प्रगति के पथ पर पलामू संसदीय क्षेत्र पुस्तिका का लोकार्पण व पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में भाग लेने आये भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश का सतबरवा में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। दवा व्यवसायी सह रेडक्रास सोसाइटी के कोषाध्यक्ष अमिताभ मिश्रा उर्फ पप्पु ने सांसद को दवा व्यवसायियों को होने वाले विभिन्न परेशानियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। अमिताभ मिश्रा ने बताया कि कोरोना महामारी में दवा व्यवसायियों ने अपने जान का परवाह किए बगैर पुरी निष्ठा के साथ लोगों का सेवा किया। उसके बावजूद दवा व्यवसायियों को जो सम्मान मिलना चाहिए था नहीं मिला। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने दवा व्यवसायियों को हो रहे परेशानियों को दूर कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजयानंद पाठक,दवा व्यवसायी रमेश शुक्ला, सतीश तिवारी, अभय कुमार, जितेंद्र कुमार, विपुल भूषण, प्रिंस कुमार, संजय अग्रवाल, रामाकांत पांडेय, संतोष कुमार, रौशन अली आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,124