Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भारतीय हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में शामिल होंगी झारखंड की चार बेटियां

भारतीय हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में शामिल होंगी झारखंड की चार बेटियां
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड की हॉकी के लिए एक बार फिर नयी खुशखबरी है। भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड के 4 महिला हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग को आमंत्रित किया गया है। 25 अक्टूबर से 26 नवंबर तक साईं सेंटर बेंगलुरु में भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के लिए हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कैंप में झारखंड की चार महिला हॉकी खिलाड़ी को आमंत्रित किए गया हैं। इनमें निक्की, सलीमा और संगीता पूर्व से ही सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य हैं। वहीं ब्यूटी डुंगडुंग जो जूनियर इंडिया महिला हॉकी टीम के सदस्य थीं। उन्हें भी इस बार सीनियर महिला इंडिया टीम में चयनित किया गया है। झारखंड की 4 महिला हॉकी खिलाड़ियों का एक साथ सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में चयनित होने पर हॉकी झारखंड ने खुशी जतायी है। निक्की प्रधान झारखंड के खूंटी जिले की रहने वाली हैं। वहीं सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग सिमडेगा जिला की हैं। दरअसल, इन चारों खिलाड़ियों में निक्की प्रधान दो बार ओलंपिक खेल चुकी हैं। निक्की पिछले 7 सालों से भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम की नियमित सदस्य है। वह बतौर मिडफील्डर के रूप में मजबूती से टीम को सहयोग करती हैं। जबकि सलीमा टेटे एक बार ओलंपिक खेल चुकी है। सलीमा पिछले टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम में शामिल थी। वहीं ब्यूटी डुंगडुंग और संगीता कुमारी ने भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में अपना शानदार खेल दिखाया। जिसके बाद संगीता कुमारी को भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम में जगह दी गयी। अब दोनों ही खिलाड़ियों को भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,880