Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : मेयर-डिप्टी मेयर ने सोना महल में किया ज्वेलरी शो का उद्घाटन

पलामू : मेयर-डिप्टी मेयर ने सोना महल में किया ज्वेलरी शो का उद्घाटन
विज्ञापन
टीम एबीएन, पलामू। जिले के चर्चित ज्वेलरी मॉल सोना महल में धनतेरस को लेकर एक विशेष तैयारी की गई है। इस मॉल में पूर्व बुकिंग का काम जोरो से किया जा रहा है। ज्वेलरी शो का उद्घाटन नगर निगम के मेयर अरुणा संकर एवं उप मेयर राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर दोनों ने ज्वेलरी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर अरुणा संकर ने कहा कि ज्वेलरी बहू बेटियों के लिए एक बहुत बड़ा उपहार है। छोटे शहरों में महानगरों के तर्ज पर ज्वेलरी की सारी आइटम उपलब्ध होना बहू बेटियों के लिए गर्व की बात है। ज्वेलरी आइटम में मेकिंग चार्ज का कम होना यह आश्चर्य की बात है। उन्होंने कहा कि जो ज्वेलरी समान शहरवासी पहले बड़े शहरों में जाकर खरीदारी करते थे। आज उन्हें महानगरों के तर्ज पर हमारे शहर में उपलब्ध हो रहा है इससे और बड़ी बात क्या हो सकती है। उन्होंने सोना महल के संचालक को धन्यवाद देते हुए कहा कि ज्वेलरी की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता बनाए रखें। मंगल सिंह ने कहा कि छोटे शहरों में ज्वेलरी मॉल का होना जिले वासियों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि धनतेरस के दिन छोटे बड़े सभी दुकानों में खरीदारी को लेकर काफी भीड़ हो जाती है। जिसमें लोग अपने पसंद के अनुसार ज्वेलरी आइटम खरीद नहीं पाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए सोना महल के संचालक ने लोगों के लिए एक अच्छी व्यवस्था की है कि दीपावली के धनतेरस पर अपने मनपसंद के अनुसार गहना पूर्व में ही पसंद कर बुकिंग करा लें। और धनतेरस के दिन अपने घर ले जाए। ऐसी व्यवस्था शहर में पहली बार की गई है, जो शहर वासियों के लिए काफी आसान है। मौके पर सोना महल के धनंजय कुमार सोनी, अरविंद कुमार सोनी समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,370