इचाक : पुलिस ने लोटवा जंगल से अधेड़ का शव किया बरामद
ABN Bureau• 20 Oct, 2022
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। थाना क्षेत्र के लोटवा जंगल से इचाक पुलिस ने अज्ञात अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव पूरी तरह सड़ चुका है। जिसकी पहचान नही हो सका है। आशंका जताया जा रहा है की युक्त युवक की हत्या कर अपराधियों ने जंगल में फेंक दिया है। जिसे मवेशी चराने वालों ने देखा एवम इसकी सूचना इचाक पुलिस को दिया। सूचना पाकर ए एस आई अनिल राम पुलिस बल के साथ गुरुवार के शाम लोटवा जंगल पहुंचे और वहां से शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु हजारीबाग भेज दिया।