Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झालसा-यूनिसेफ ने पोक्सो एक्ट को लेकर किया आरिएंटेशन कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झालसा-यूनिसेफ ने पोक्सो एक्ट को लेकर किया आरिएंटेशन कार्यक्रम
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। झालसा एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में पोक्सो एक्ट को लेकर एक आरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन गुरूवार को हजारीबाग समाहरणालय परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, चतरा एवं कोडरमा जिले के कई पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौरव खुराना, व्यवहार न्यायालय निबंधक मोहित कुमार, यूनिसेफ झारखंड की स्टेट कॉर्डिनेटर प्रीति श्रीवास्तव, यूनिसेफ की स्टेट मास्टर ट्रेनर कुशी कुशालपा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौरव खुराना ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और बताया कि कार्यकम का मुख्य उद्देश्य पोक्सो एक्ट के मुख्य प्रावधानों का न्यायपूर्ण क्रियानवान कराने से संबंधित मुद्दों पर विचार विमर्श करना है। निबंधक मोहित ने पोक्सो एक्ट की महता पर प्रकाश डालते हुए इसकी सवेंदनशीलता के बारे में बताया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उचित कानूनी मदद प्रदान करने के लिए विभिन्न स्तर पर पोक्सो एक्ट में उल्लेखित प्रावधानों के तहत कार्य करने के लिए और सभी स्टेक होल्डर को संवेदनशील बनाने के लिए झारखंड राज्य के सभी जिलों में क्षेत्रवार कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में झालसा, रांची के निर्देशानुसार एवम प्रधान जिला जज सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग सत्य प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, चतरा एवं कोडरमा जिले के लिए गुरुवार को हजारीबाग में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में यूनिसेफ झारखंड रांची इकाई से आए प्रशिक्षिका प्रीति श्रीवास्तव एवं कुशी द्वारा विभिन्न निर्धारित सत्रों में पॉक्सो एक्ट से संबंधित विभिन्न क्रियाकलाप कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों के बीच कराया गया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,582