Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चरही : सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लिया गया आवेदन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चरही : सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लिया गया आवेदन
विज्ञापन
टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। बाल विकास विभाग चुरचू के द्वारा विशेष रूप से सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का आवेदन भरा जा रहा है। आवेदन हर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से भरा जाना था। लेकिन कुछ जगहों से यह शिकायत मिलने लगी कि कुछ केंद्रों की सेविका किशोरियों के भरे जाने वाले आवेदन के बदले राशि की मांग कर रहे हैं। इस तरह की कोई शिकायत नहीं हो इस हेतु चरही परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय में एक कैंप का आयोजन सीडीपीओ चुरचू के द्वारा रखा गया। प्रखंड क्षेत्र के सेविकाओं और स्कूल प्रबंधन की देख - रेख में लगभ्व दो सौ आवेदन भरे गये। इस योजना में आठवीं से लेकर बारहवीं तक की छात्राओं को लाभ मिल पायेगा। कक्षा आठवीं से बारहवीं तक की पढ़ाई हेतु 40000 रुपए की सरकार की ओर से सहायता मिलेगी। हाई स्कूल में लगे कैंप में मुख्य रूप से प्रभारी प्राचार्य पारसनाथ महतो सीडीपीओ कार्यालय से सुपरवाइजर बेबी कुमारी, सेविका शांति देवी, पुष्पा देवी, सावित्री कुमारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,759