Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : जिले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऐप रीड एलांग का शुभारंभ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : जिले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऐप रीड एलांग का शुभारंभ
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा पीरामल फाउंडेशन और गूगल के सहयोग के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऐप रीड एलांग का शुभारंभ किया गया। इस ऐप के विशेषता की बात करें तो इसके माध्यम से बच्चों को समूह बनाकर रीडींग ग्रुप के माध्यम से भाषा कौशल को बढ़ाया जा सकता है एवं निपुण भारत मिशन एवं बुनियादी शिक्षा अभियान के लक्ष्यों को प्राप्त किया जाता सकता है। इस ऐप के माध्यम से बच्चों में पठन, भाषा का ज्ञान एवं गतिविधियों को अपेक्षित उचाईयों तक ले जाया जा सकता है। यह ऐप सुंदर और आकर्षक कहानियों चित्रों एवं खेलों के माध्यम से बच्चों में अक्षर,शब्द तथा अनुच्छेदों को पढ़ने एवं समझने में सहायता करता है। यह ऐप 10 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में एक हजार से ज्यादा कहानियों एवं खेलों के साथ प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह एप्प नि:शुल्क है जिसका पार्टनर कोड 1234 एचएजेडए है। उक्त कार्यक्रम में पीरामल फाउंडेशन के डिस्ट्रिक्ट लीड विन्ध्यासिनी राय ने बताया कि यह ऐप स्वअध्याय एवं भाषा ज्ञान के लिये शिक्षकों के सहयोग के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उक्त कार्यक्रम में जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, एरिया शिक्षा पदाधिकारी, एपीओ, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक तथा पीरामल फाउंडेशन की टीम सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,217