Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अफवाह फैला कर छवि खराब करने की कोशिश में हैं आजसू के लोग : अंबा प्रसाद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अफवाह फैला कर छवि खराब करने की कोशिश में हैं आजसू के लोग : अंबा प्रसाद
विज्ञापन
टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने कहा है कि जब से पूर्व मंत्री योगेंद्र साव जेल से रिहा हुए हैं तब से आजसू पार्टी काफी सदमे में है। मेरी और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की छवि को खराब करने के लिए अब वे लोग हर छोटी-बड़ी घटना से हमारा नाम जोड़कर अफवाह फैलाने लगे हैं जिस घटना से हमसे कोई लेना देना ही नहीं है। विधायक ने कहा कि पतरातु रिजॉर्ट में अगर अज्ञात लोग आपस में झगड़ा कर रहे हैं तो उन्हें हमारा समर्थक बता कर हमें बदनाम करने की कोशिश की जाती है। जमीन की लड़ाई आजसू और कांग्रेस कार्यकर्ता के बीच है और दोनों रैयत होने का दावा कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में प्रशासन कागजात प्रस्तुत करने हेतु हस्तक्षेप करती है तो आजसू के लोग सीधा आरोप लगाते हैं की विधायक और पूर्व मंत्री के इशारे पर जमीन को हड़पने का कोशिश किया जा रहा है। अंबा ने कहा कि देश में कानून का राज है। कोई किसी की जमीन लूट नहीं सकता है। चाहे वह आजसू पार्टी के हों या कांग्रेस पार्टी का। रैयत अपना पक्ष संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष रखें। जो सही होगा, मैं उनका साथ दूंगी। साथ ही विधायक ने कहा कि गुरुवार को पूर्व मंत्री योगेंद्र साव अपने मित्र श्री माइकल से मिलने मेलानी गांव गए थे। ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली तो वह रास्ता में उनका इंतजार कर रहे थे उनके पहुंचने पर महिलाओं ने अपना पक्ष रखा इसके पश्चात पूर्व मंत्री में उन्हें दस्तावेज लेकर अंचल अधिकारी से मिलने की बात कह वहां से निकले। आजसू पार्टी द्वारा इस मामले को भी लेकर अफवाह उड़ा दिया गया कि उन्हें बंधक बना लिया गया है जबकि वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि 15-20 महिलाएं सड़क पर खड़ी होकर उनसे बात कर रही है। विधायक ने कहा कि आजसू के लोग जातझ्रपात,झूठ-अफवाह की राजनीति न करें। हम लोग जनता से सीधे संपर्क में है, जनता जानती है हमारा व्यवहार और संस्कार कैसा है इसके लिए हमें प्रमाण पत्र देने की आवश्यकता नहीं है। उक्त आशय की जानकारी विधायक मीडिया प्रभारी अमर कुमार ने दी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,636