झारखंड
गढ़वा-पलामू के युवाओं के साथ हेमंत सरकार ने किया विश्वासघात : सत्येंद्रनाथ
ABN Bureau
•
30 Aug, 2021
विज्ञापन
गढ़वा। राज्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाआें में हिंदी, भोजपुरी एवं मगही भाषा को शामिल नहीं करने के विरोध में भाजयुमो ने सोमवार को झारखंड सरकार का पुतला दहन किया। शहर के रंका मोड़ पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकतार्आंे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेष कुमार ठाकुर का पुतला दहन किया। इस दौरान नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया। मौके पर पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि झामुमो सरकार ने गढ़वा-पलामू के युवाओं के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि गढ़वा विधायक सह मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कैबिनेट की बैठक में शामिल होते हुए भी विरोध नहीं किया। बल्कि हिन्दी, मगही व भोजपुरी भाषा को अलग करने में मदद किया। गढ़वा की जनता इनको अच्छी तरह से समझ चुकी है। मंत्री को गढ़वा-पलामू व हिंदीभाषी लोगों से कोई प्रेम नहीं है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने नई नियमावली बनाकर पलामू, गढ़वा सहित राज्य के अन्य हिन्दी, मगही व भोजपुरी भाषा समझने वाले लोगों के साथ भारी अन्याय किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि हेमंत सरकार की इस नीति ने गढ़वा, पलामू के युवाओं का भविष्य खराब कर दिया है। अब सरकार के इस नियमावली से युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा। मौके पर संतोष दुबे, प्रवीण जायसवाल, वीणा पाठक, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, वृन्दा उपाध्याय, संजय तिवारी, मुरली श्याम तिवारी, अरविंद धर दुबे, कैलाश कश्यप, राजकुमार मधेशिया, राकेश केशरी, संजय कांस्यकार, रीतेष चैबे, अरुण तिवारी, विकास तिवारी, संजय जायसवाल, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, नवीन जायसवाल, अभय श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन