Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दारू : ईरगा के राजू का शव 32 घंटे बाद पहुंचा घर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दारू : ईरगा के राजू का शव 32 घंटे बाद पहुंचा घर
विज्ञापन
टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। दारू प्रखंड के ईरगा निवासी राजू राणा उम्र (53) पिता तुलसी राणा की मौत चलती हुई ट्रेन में अचानक तबियत खराब होने से हो गई। राजू राणा मजदूरी करने के लिए 17 अक्टूबर की शाम को अपने घर से विजयवाड़ा के लिए सही सलामत निकले थे। परिवार वालों को अभास भी नहीं होगा कि ये उनकी अंतिम मुलाकात होगी। राजू ट्रेन में रात्रि भोजन के बाद ट्रेन में ही तीन बार बेहोश हो गये और ट्रैन में ही उनकी तबियत खराब हो गई और विजयवाड़ा तक पहुंचते ही उनका दम ट्रेन में ही टूट चुकी थी। राजू राणा के साथ चल रहे उनका साला आलोक राणा विजयवाड़ा स्टेशन पहुंचने के बाद विभागीय पुलिस रिजर्व बटालियन पुलिस से संपर्क साधने के बाद उन्होंने डॉक्टर से संपर्क कराया। डॉक्टर ने लगभग 5 बजे मृत घोषित कर दिया। राजू के साले ने बताया कि विजयवाड़ा से मृत शरीर को एंबुलेंस से लाने में 68,000 खर्च हुए। गुरुवार सुबह 8 बजे पार्थिव शव एंबुलेंस से घर लाया गया। लगभग 32 घंटे घर आने में लगा। राजू की पत्नी मंजू देवी और उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। राजू की एक पुत्री संतोषी की शादी हो चुकी है और दो पुत्र संदीप और सचिन भी विजयवाड़ा में ही काम करते हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,090