टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। प्रखंड क्षेत्र के झरपो भारतीय स्टेट बैंक में जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ पहली बार कबिलासी पंचायत के गाड़ीसाड़म निवासी दिनेश्वर प्रजापति को मिला। इसकी पत्नी नीलम देवी के मृत्यु हो जाने पर क्लेम उनके नोमनी पति को एसबीआई के शाखा प्रबंधक विवेक कुमार, सहायक श्याम सुंदर, रोकड़ पदाधिकारी रणजीत कुमार, सांसद प्रतिनिधि महेश अग्रवाल के द्वारा 2 लाख का जमा खाता का छाया प्रति दिया गया। बता दें कि गाड़ी साड़म निवासी नीलम देवी पति दिनेश्वर प्रजापति का एसबीआई झरपो का ग्राहक सेवा केंद्र कविलासी में खाता था और हर वर्ष बीमा राशि कटती थी। सीएचपी संचालक मुक्ता गिरी के पास प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा करवाया था। नीलम देवी की मौत हजारीबाग सदर अस्पताल में दिनांक 5 जुलाई 2022 को डिलीवरी के दौरान मृत्यु हो गई थी जो कि आज किया हुआ बीमा से उसके पति दिनेश्वर प्राजापति को 2 लाख झरपो एसबीआई शाखा से सीधे नोमनी के खाते में आ गया है। नीलम देवी के तीन पुत्री है जिसके देखते हुए गांव के महिला समूह के सदस्य कविता देवी के सहयोग से बीमा का लाभ मिला। झरपो एसबीआई शाखा प्रबंधक विवेक कुमार ने कहा कि यह प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा हर बैंक के धारक को हर वर्ष 420 रुपये का बीमा करवाना चाहिए। इसका लाभ भविष्य में काम आएगा इस अवसर पर छोटन शर्मा समेत बैंक कर्मी उपस्थित थे।