Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गैरेज संचालक की कार में लगायी आग, आल्टो खाक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गैरेज संचालक की कार में लगायी आग, आल्टो खाक
विज्ञापन
टीम एबीएन, बिष्णुगढ़ (हजारीबाग)। प्रखंड के चानो पंचायत निवासी प्रयाग राम (गैरेज संचालक) की आल्टो (जेएच 02 जेड 9117) जो गैरेज के बाहर खड़ी थी, उसमें असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। घटना बुधवार रात तकरीबन 1:30 बजे की है। भुक्तभोगी ने बताया कि घटना के बाद अपराधी बाइक से बनासो की तरफ फरार हुए। जली हुई गाड़ी के पास से एक बाइक की चाभी और माचिस मिली है। घटना की जानकारी बिष्णुगढ़ पुलिस प्रशासन को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर प्रयाग को आवेदन देने के लिए थाना बुलाया है। संदेह जताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति से दुकान में झगड़ा हुआ था। उसने धमकी भी दी थी। हालांकि घटना को अंजाम देने में किसका हाथ है, यह पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,255