झारखंड
हजारीबाग : विद्या जायसवाल के घर इनरह्वील क्लब का दीपावाली मिलन समारोह
ABN Bureau
•
20 Oct, 2022
•
3 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। इनरह्वील क्लब हजारीबाग के सभी सदस्यों ने साथ मिलकर दीपावली मिलन समारोह मनाया। यह कार्यक्रम क्लब की वरिष्ठ सदस्या विद्या जयसवाल के आवासीय परिसर में आयोजित हुआ। सदस्यों ने मिल कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की फिर विभिन्न प्रकार के खेल प्रतिस्पर्धा और व्यंजनों का लुफ्त सामूहिक रूप से सभी ने उठाया। विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सदस्यों को उपहार भी प्राप्त हुए। उपहार पाकर बेहतर प्रदर्शन करने वाली सदस्य आनन्दित हुई। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाली सभी सदस्यों ने दीपावली को ध्यान में पारंपरिक परिधानों के सात अपना साज-श्रृंगार किया था।
उपस्थित सदस्यों में अध्यक्ष रजनी कुमारी, विद्या जयसवाल, भारती सहाय, मीना शेखर, मीरा द्विवेदी, शोभा बक्सी, डा प्रीति रानी, डा अनुभा शंकर, सीमा सिन्हा, मीना होर्रा, स्वर्णजीत कौर, ममता कुमारी, स्वीटी सोधी, प्रभा रानी, सुजाता लोहानी, रश्मि श्रीवास्तव, रीटा बग्गा, विम्मी होर्रा, सिम्मी होर्रा, रीतू सिंह, पूनम वर्मा, उमा लाल, ईला , कविता सिन्हा, ज्योति श्रीवास्तव, रजनी सहाय, उर्मिला नायक समेत अन्य मौजूद रही।
विज्ञापन