Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विष्णुगढ़ : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कई मामले निष्पादित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विष्णुगढ़ : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कई मामले निष्पादित
विज्ञापन
टीम एबीएन, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत चेडरा पंचायत में शिविर लगाया गया। प्रखंड प्रमुख जैबुन निशा, बीडीओ संजय कुमार कोंगड़ी, सीओ रामबालक कुमार, चिकित्सा प्रभारी डॉ अरुण कुमार, पंचायत मुखिया निर्मल कुमार, 20 सूत्री गिरजा साव, पंचायत समिति सदस्य मुन्नी देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसमें विभिन्न विभागों के अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे। प्राप्त आवेदनों का निष्पादन किया गया। उपस्थित अतिथियों ने सुयोग्य लाभुकों के बीच कंबल वितरण किया। वहीं राशन के लिए ग्रीन कार्ड, वृद्धा पेंशन इत्यादि दर्जनों परिसंपत्तियों का वितरण हुआ। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि बिलाल अंसारी, जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष दशरथ राय, महिला कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य पूनम कुमारी, अरविंद लहकार, किरण देवी, सुनीता देवी, जगदीश साव, बेबी देवी, राजू श्रीवास्तव, इकबाल खान इत्यादि गणमान्य प्रतिनिधि एवं महिला पुरुष उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,432