टीम एबीएन, लोहरदगा। झारखंड कांग्रेस के सीनियर लीडर राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नव निर्वाचित अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे को बधाई दी है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत की सबसे पुरानी और लोकतंत्र पर अटूट आस्था रखने वाली पार्टी है। देश में कांग्रेस पार्टी ने इतनी पारदर्शिता और लोकतांत्रिक ढंग से मतदान के जरिए कांग्रेस पार्टी ने अपने अध्यक्ष को चुनने के लिए यह पहल की यह अन्य पार्टियों को भी सीखने की जरूरत है।
धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि अपने को लोकतांत्रिक पार्टी बताने वाली पार्टियां भी जनता को धोखा देने और लोकतंत्र को ठेंगा दिखाने के लिए सर्वसम्मति की बात कर अध्यक्ष को चुन लेते हैं। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था और आस्था रखने वाले लोगों पर कुठाराघात है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि मलिकार्जुन खडगे देश के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करते हैं। लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता रहते हुए उन्होंने हर वर्ग के हितों की रक्षा की है। उनके आवाज बने हैं। वह अपने नेतृत्व में पार्टी को नये मुकाम देने में सक्षम होंगे। उनके जीत से पार्टी के न केवल डेलीगेट, बल्कि हर कार्यकर्ता में उत्साह और जोश भर गया है। लोकतांत्रिक व्यवस्था व कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित मलिकार्जुन खडगे की अगुवाई में 2024 का चुनाव कांग्रेस पार्टी लड़ेगी और जीत हासिल करेंगी।
श्री साहू ने कहा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मलिकार्जुन को खडगे को न केवल गांधी परिवार बल्कि हर राज्य के अधिकांश कांग्रेस नेताओं का समर्थन मिला। पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद वह अपने नेतृत्व कौशल से संगठन को नई ऊंचाई तो, देंगे ही सभी को एकजुट कर देश में बदलाव की राजनीति को जमीन पर उतारने का काम करेंगे। वह सभी वर्ग जाति संप्रदाय के लोगों से अगाध प्रेम करते हैं। उन्हें उनका समर्थन भी उन्हें प्राप्त है।