Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची से जमशेदपुर के बीच शटल ट्रेन जल्द

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची से जमशेदपुर के बीच शटल ट्रेन जल्द
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। रांची के सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने रांची में लोकसभा क्षेत्र को रेलवे मंत्रालय के द्वारा दी गई सौगातों के लिए मंत्री के प्रति आभार जताया। इसके अतिरिक्त उन्होंने रांची में यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी केंद्रीय मंत्री को एक आग्रह पत्र सौंपा है। आग्रह पत्र में टाटीसिल्वे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के ठहराव, चुटिया में पावर हाउस से कृष्णापुरी को जाम मुक्त बनाने के लिए रेलवे मंत्री ने कहा जल्द ही के बीच रेलवे फाटक के समीप फ्लाईओवर या अंडरपास सुविधा अनुसार निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। रांची लोहरदगा ट्रेन को मुरी सिल्ली तक विस्तार देने के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री से सांसद ने बात की। सेठ ने केंद्रीय मंत्री को सिल्ली के समीप ईलू बाईपास लाइन के निर्माण के लिए 125 करोड़ रुपए आवंटित करने का भी आग्रह किया। यह सिर्फ 6 किलोमीटर है। सांसद ने केंद्रीय मंत्री को बताया इसके निर्माण से जमशेदपुर की दूरी कम हो जाएगी। यह लाइन का कार्य पूरा हो जाता है तो रेल यात्रियों का कम से कम एक से डेढ़ घंटे का समय बच सकेगा। इसका लाभ रेलवे को भी होगा। सांसद ने लोधमा बाईपास रेल लाइन के निर्माण कराने का भी आग्रह किया, ताकि रांची लोकसभा क्षेत्र में विकास को गति दी जा सके। रांची से जमशेदपुर शटल ट्रेन चलाने का भी रेल मंत्री ने आश्वासन दिया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से रांची से इंदौर तक सीधी रेल सेवा बहाल करने का भी आग्रह किया है। केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद सांसद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने हर विषय को गंभीरता से सुना है। सकारात्मक पहल करने की बात कही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,932