Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : सदर अस्पताल में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन हजारीबाग जिला इकाई का चुनाव संपन्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : सदर अस्पताल में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन हजारीबाग जिला इकाई का चुनाव संपन्न
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 19 /10/ 2022 को सदर अस्पताल हजारीबाग परिसर में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन हजारीबाग जिला इकाई का चुनाव मुख्य अतिथि ड्रग इंस्पेक्टर प्रतिभा झा एवं विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरदीप कुमार की अध्यक्षता में हुआ। ड्रग इस्पेक्टर प्रतिभा झा ने कहा कि फार्मासिस्ट संगठन का मजबूत होना बहुत जरूरी है, जिसमें सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, उपाध्यक्ष विनय यादव, सचिव सुजीत कुमार, कोषाध्यक्ष विमल कुमार, मीडिया प्रभारी मिथिलेश कुमार, महिला अध्यक्ष आकांक्षा गुप्ता चुने गये। सभी पदाधिकारियों को अतिथियों ने माला पहनाकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में फार्मासिस्ट उमेश गुप्ता, उज्ज्वल कुमार, कुणाल गुप्ता, आमिर खान, सुमन सागर राना, मो शहंशाह, मो आरिफ फूल हक शामिल हुए।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,758