Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू आयुक्त से मिल किसानों ने गिनायी समस्याएं

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू आयुक्त से मिल किसानों ने गिनायी समस्याएं
विज्ञापन
टीम एबीएन, पलामू/ रांची। आयुक्त जटा शंकर चौधरी से आज पलामू के विश्रामपुर प्रखंड के किसानों ने भेंट कर अपनी समस्याएं रखी। किसानों ने विश्रामपुर क्षेत्र के खूंटीसोत नदी पर छिपादोहर के हदहदवा तथा भेलवा नदी पर बड़की पचघरा के ढूबा के पास डैम निर्माण करते हुए उससे नहर निकालने की मांग रखी। साथ ही किसानों से संबंधित अन्य समस्याओं से आयुक्त को अवगत कराया। किसानों ने कहा कि डैम का निर्माण कराए जाने से करीब 40 राजस्व ग्राम में जलस्तर बढ़ेगा। साथ ही उससे दोनों तरफ नहर निकलवा देने से समुचित सिंचाई व्यवस्था हो पाएगी। इससे हजारों हेक्टेयर भूमि सिंचित हो सकेगा। इससे किसानों में समृद्धि व खुशहाली आएगी। वहीं वन्य प्राणियों को पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। आयुक्त से मिलने वाले किसानों में प्रगतिशील किसान मंच के अध्यक्ष मुंशी महतो, कन्हाई मेहता, ओम प्रकाश गुप्ता, देववंशी सिंह, अंबिका राम, रामस्वारथ मेहता, सुरेंद्र चंद्रवंशी आदि शामिल थे। आयुक्त ने किसानों की मांगों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,942