टीम एबीएन, मेदिनीनगर। शहर के प्रतिष्ठित ज्वेलरी दुकान सोना महल में ज्वेलरी प्रदर्शनी धनतेरस प्री बुकिंग फेस्टिवल का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन युवा समाजसेवी झामुमो नेता दीपक तिवारी एवं ट्विंकल गुप्ता,बृजेश शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर दीपक तिवारी ने कहा कि शहर का सोना महल एक प्रतिष्ठित एवं विश्वसनीय ज्वेलरी मॉल है। जहां पर ग्राहक संतुष्ट होकर खरीदारी करते हैं। प्रोपराइटर धनंजय कुमार सोनी ने बताया कि धनतेरस के मौके पर विशेष तैयारी की गई है। इस मॉल में दिल्ली, मुंबई, राजकोट की ज्वैलरी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि 50हजार रुपये डायमंड की खरीदारी करने पर 50 ग्राम चांदी का सिक्का फ्री दिया जायेगा। साथ ही साथ सभी ज्वेलरी पर 20 से 40प्रतिशत की मेकिंग चार्ज पर भारी छूट दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो भी लोग छह लाख से ऊपर की ज्वेलरी आइटम खरीदते हैं, तो उन लोगों को तीन दिन दो रात शिमला टूर दिया जाएगा। इस टूर में पति पत्नी ही शामिल होंगे। श्री सोनी ने बताया कि एक लाख से ऊपर की ज्वेलरी खरीदारी पर फ्री इंसुरेंस की सुविधा ग्राहकों को मुहैया कराया जायेगा। यदि कोई ग्राहक गोल्ड एक्सचेंज करता है तो उस पर कटौती शून्य के बराबर की जाएगी। हॉलमार्क का सोना उपलब्ध है। श्री सोनी ने बताया कि हमारे यहां बायो बैंक की सुविधा भी उपलब्ध है। हमारे यहां विवाह उत्सव या कोई त्योहार पर डिज़ाइनर ज्वेलरी की बृहद रेंज उपलब्ध है। धनतेरस की बुकिंग जारी है कोई भी व्यक्ति 18 से 22 अक्टूबर तक के बीच में आकर ज्वेलरी आइटम पसंद कर बुकिंग करा सकते हैं। और धनतेरस के दिन अपने घर ले जायें। मौके पर संतोष सोनी, विकास कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।