Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दारू : दिवंगत उज्ज्वल कुमार स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दारू : दिवंगत उज्ज्वल कुमार स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन
विज्ञापन
टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। ईरगा पंचायत के ईरगा क्रिकेट मैदान में दिवंगत उज्ज्वल कुमार स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि समाजसेवी मुन्ना सिंह और विशिष्ट अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। टूर्नामेंट के उद्घाटन से पूर्व दिवंगत उज्ज्वल कुमार के चित्र पर फूल माला अर्पित कर उनकी आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई तथा दो मिनट का मौन रखा गया। मुन्ना सिंह मैदान पर पहुंच कर उद्घाटन मैच के टीम अमृतनगर और बेरहो के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया । खिलाड़ियों और वहां उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि दिवंगत उज्ज्वल बहुत ही नेक लड़का था लेकिन पिछले वर्ष एक सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी। आज यहां के ग्रामीणों और युवकों ने उनके नाम से क्रिकेट मैच करा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है क्योकि उज्ज्वल एक क्रिकेट प्रेमी थे। उनके परिवार वालो को कभी भी सहयोग की जरूरत होगी मैं सहयोग करने के लिए तत्पर हूं। खिलाड़ियों को कहां की आप खेल भावना के साथ खेल खेल। टूर्नामेंट का प्रथम मैच अमृतनगर बनाम बेरहो के बीच 10-10 ओवर का खेला गया जिसमें अमृतनगर की टीम ने जीत हासिल की। मौके पर अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार सचिव मिलन कुमार रवि कोषाध्यक्ष अत्ताहुल्लाह खान, उज्ज्वल के पिता बालेश्वर राणा, समाजसेवी रामचंद्र ठाकुर, बासदेव राणा, बसंत कुमार रवि, भुनेश्वर यादव, महाबीर कुशवाहा, शिवशंकर चौरसिया, महाबीर यादव, प्रदीप कुशवाहा, यूसूफ खान, शंभु राणा, अजित आर्या, राज खान , एजाज, अक्षय, कृष, अंकित, तनवीर, करण, अप्पू, अभय सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद थे ।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,636