टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। गोंदलपुरा कोल ब्लॉक के लिए मंगलवार को गोंदलपुरा के ग्रामीणों के साथ सामाजिक प्रभाव आकलन (सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट-एसआईए स्टडी) हेतु ग्राम सभा होना था। जिला प्रशासन की ओर से आकलन हेतु अधिसूचित एजेंसी नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने कोल माइंस खुलने और सामाजिक प्रभाव आकलन की सभी जानकारी दी। ग्रामीणों ने इस आकलन रिपोर्ट के विवरण को मौन रहकर सुना। हालाँकि, इस दौरान ग्रामीण मौन तख्ती लेकर मान बैठे रहे। वही ग्राम सभा के लिए उपायुक्त के आदेश से कार्यपालक पदाधिकारी नवीन भूषण कुल्लू प्रतिनियुक्त थे। साथ ही पुलिस बलों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी थी। मौके पर नियुक्त पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह (कानूनगो), राजू दास (अमीन) और परमानंद महतो (अमीन) आदि भी मौजूद थे।