Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

निजी कंपनियों में 75% स्थानीय लोग को मिलेगी रोजगार : अंबा प्रसाद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
निजी कंपनियों में 75% स्थानीय लोग को मिलेगी रोजगार : अंबा प्रसाद
विज्ञापन
टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। प्लस टू हाई स्कूल के प्रांगण में बड़कागांव मध्य पंचायत एवं पूर्वी पंचायत के लिए आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संयुक्त रुप से इसकी अध्यक्षता मध्य पंचायत के मुखिया मोहम्मद तकरिम उल्ला खान व पूर्वी पंचायत के मुखिया विमला देवी ने किया।जबकि संचालन पत्रकार संजय सागर व रितेश ठाकुर ने किया। शिविर के मुख्य अतिथि विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि सावित्रीबाई फुले योजना के तहत एक बेटी पर सरकार "5000 से लेकर 40000 खर्च करेगी। इसलिए बेटी को मां बाप बोझ न समझें। गठबंधन की सरकार हर निजी कंपनियों में 75% स्थानीय लोगों को रोजगार देने की व्यवस्था कर रही है। शिक्षित बेरोजगार युवकों के लिए व्यवसाय से जुड़ने के लिए "50,000 तक का लोन बिना गारंटर का उपलब्ध कराई है। शिविर में कई समस्याओं का समाधान तत्काल किया गया। वहीं विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन ग्रामीणों ने दिया। मौके पर अपर समाहर्ता राकेश रोशन, प्रमुख फुलवा देवी ,20 सूत्री अध्यक्ष हाजी तबस्सुम, बीडीओ सह सीओ जितेंद्र पांडेय, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रवि रंजन, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी भास्कर राज,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, झामुमो के केंद्रीय सदस्य झमन प्रसाद ,सुरेश महतो,उप मुखिया अमर कुमार राणा ,प्रीति देवी, गणेश राम, सीमा देवी ,संजय कुमार रवि समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,580