टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। भारतीय स्टेट बैंक की दारू शाखा के द्वारा दुग्ध संग्रहण शीतलन केंद्र हरली में पशुपालक किसानों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में मौजूद किसानों को प्रबंधक ने बताया कि वैसे किसान जो गायों का दूध संग्रहण केंद हरली में देते हैं। उन्हें बैंक के द्वारा आसान प्रकिया के साथ पशु ऋण दी जायेगी। साथ ही उनके चारे के लिए सहायता उपलब्ध कराया जाएगा। इस बैठक में मौजूद किसानों ने काफी उत्साहित होकर बैंक द्वारा दिये जा रहे प्रस्ताव की जानकारी ली और इस योजना का लाभ उठाने की इक्षा जताई। बैठक में बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक शैलेश कुमार, शाखा प्रबंधक विजय कुमार, क्षेत्रीय कार्यालय के मैनेजर प्रदीप गुड़िया, मेधा डेयरी से अजित सिंह, नकुल मेहता के साथ बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।