Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 27
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड में 1900 करोड़ निवेश करेगी आधुनिक पावर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड में 1900 करोड़ निवेश करेगी आधुनिक पावर
विज्ञापन
जमशेदपुर। बिजली बनाने वाली कम्पनी आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड ने झारखण्ड में इंडस्ट्रियल पार्क बनाने के लिए झारखण्ड सरकार के साथ 1900 करोड़ निवेश करने का करार किया है। शनिवार को नई दिल्ली स्थित होटल ताज में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित इन्वेस्टर्स मीट में झारखण्ड औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति 2021 के लोकार्पण समारोह के दौरान किये गए करार में आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज कंपनी की ओर से सचिन कुमार अग्रवाल जबकि झारखण्ड सरकार की तरफ से उद्योग सचिव पूजा सिंघल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये। झारखण्ड के मुक्यमंत्री हेमन्त सोरेन और आधुनिक पवर के निदेशक महेश अग्रवाल भी मौके पर उपस्थित थे। इस अवसर पर महेश अग्रवाल ने कहा कि देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ आधुनिक का यह कदम विकास की ओर है। झारखण्ड के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक पावर परस्पर तत्पर हैं और झारखण्ड के विकास में आगे भी हमेशा भागीदार रहेगा। कंपनी की ओर से महाप्रबंधक (लाइजनिंग) अरुण कुमार ने मं इन्वेस्टर मीट में भाग लिया। इस मौके पर विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव एल़ खिंग्याते, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, रेसिडेंशियल आयुक्त मस्तराम मीणा, सचिव अविनाश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, निदेशक उद्योग जितेंद्र कुमार सिंह एवं उद्योगपति एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन