टीम एबीएन, केरेडारी (हजारीबाग)। हजारीबाग टंडवा मुख्य राज पथ संख्या सात के देशवारी गांव और कोदवे गांव के बीच लगभग आधा किलोमीटर मुख्य सड़क को शेष बचे कार्य करने के नाम पर दो फीट गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है। सड़क निर्माण कार्य कर रही सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा बीते अगस्त महीने में सड़क निर्माण कार्य के नाम पर खोदा गया है। पर दो महीना से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है। जिस कारण रोजाना लोग वाहन दुर्घटना के शिकार हो रहें हैं। उक्त सड़क पर छोटी बड़ी वाहन के साथ दो पहिया वाहन चालकों को रोजाना बारिश में कीचड़ और सूखे रहने पर उड़ते धूल के प्रदूषण से पार पाना पड़ता है! उक्त सड़क पर सफर करने वाले यात्री हल्की बारिश में सड़क में दो फिट गड्ढे होने व कच्ची मिट्टी के कारण कीचड़ से सराबोर हो जाते हैं। वहीं कच्ची सड़क सुख जानें के कारण उड़ते धूल कण के प्रदुषण से सड़क पे सफर करने वाले दो पहिया वाहन चालकों और आस पास निवास करने वाले लोगों को जीना मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं खोदे गए सड़क के लगभग डेढ़ सौ मीटर एरिया को दो फिट से अधिक गढ़ा खोद कर वन वे कर दिया गया है। जिस कारण सफर करने वाले यात्रियों को जाम का भी सामना करना पड़ता है। वन वे होने के कारण सड़क के आधे भाग पर कीचड़ और आधे भाग पर उड़ रहे धूल कण से कई वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो चूके है। उक्त तमाम समस्याओं से अवगत होने के बावजूद भी सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
क्या कहते हैं जन प्रतिनिधि : केरेडारी प्रमुख सुनिता देवी ने कहा कि संवेदक की लापरवाही की वजह से राहगीर यह दश झेल रहे है कही भी दुर्घटना घट सकती है कोई भी दुर्घटना घटती है उनका जिम्मेवार संवेदक होगा। कभी इस सड़क खबर की वजह से सड़क घंटो तक जाम रही रहती है।
क्या कहते हैं सड़क किनारे निवास करने वाले ग्रामीण : आजसू मीडिया प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा, जीतू कुमार, अजय कुमार यादव, परमेश्वर कुमार व अन्य ने कहा कि संवेदक की लापरवाही की वजह से बीते कई दिनों से हमारे ग्रामवासियों को इस खराब सड़क को झेलना पड़ रहा है। यहां तक कि सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और जो सड़क अच्छी थी उन्हे भी 5-5 फीट गड्ढा करके छोड़ दिया गया है। जिसके चलते बीते कई दिनों से यहां पर अनेकों सड़क दुर्घटना हो चुकी है। अगर संवेदक इस रोड को जल्द से जल्द बनाकर के पूरा नहीं करती है तो सभी ग्रामवासी एकजुट होकर आंदोलन करने तथा रोड जाम करने को बाध्य होंगे।
क्या कहते हैं सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी : कंपनी के सौरव कुमार ने बताया कि बरसात की वजह से काम बाधित है। कंपनी कर्मी बरसात का हवाला देकर काम बाधित होने की बात करती है। लेकिन अगस्त महीने के भारी बारिश में सड़क खोद कर छोड़ने की बात नही स्वीकारती है कि बरसात में सड़क निर्माण कार्य कैसे हो सकता है यह प्रश्न से कंपनी बेपरवाह है।