टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। हजारीबाग जिले के दारू प्रखंड अंतर्गत दिगवार पंचायत के तुरिवार आंगनबाड़ी केंद्र बेलवा मोड़ में इन दिनों तीनों ओर कचरा फैला हुआ है। जहां तीनों ओर खाधा बनाया गया। अर्थात गढ्ढा कर गोबर, कचरा फेंका जा रहा है। जिसके कारण आंगनबाड़ी केंद्र में छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने-लिखने के दौरान अस्वस्थ हो जा रहे हैं। गंदगी के कारण काफी बदबू आ रही है। नाम नहीं लिखने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि खाधा रामलखन यादव पिता थनु गोप, कारू यादव पिता भतु गोप का है, जो कई बार बोलने के बाद भी खाधा को नहीं हटा रहे हैं। ग्रामीणों को मारपीट, गाली-गलौज पर उतारू हो जा रहे हैं।