टीम एबीएन, हजारीबाग। बुधवार को को हजारों दीयों की रौशनी से रोशन होगा शहीद स्मारक। लगातर छठी वर्ष ‘आपका एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम के तहत हजारों दीये प्रज्ज्वलित कर देश के अमर शहीद जवानों की शहादत को सलाम और श्रद्धांजलि अर्पित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में हजारीबाग की प्रसिद्ध आरंभ बैंड के कलाकारों और बीएसएफ, मेरू की प्रसिद्ध की ब्रास बैंड की अनूठी प्रस्तुति होगी वहीं मूक-बधिर मासूम बच्चों के भावनाओं के रंगों से भरा दिया स्मारक स्थल में प्रज्ज्वलित किया जायेगा। स्मारक स्थल में कई आकर्षक सेल्फी प्वाइंट होंगे जो देशभक्ति के थीम पर आधारित होंगे।
आयोजन को लेकर शहीद स्मारक स्थल की विशेष साफ-सफाई स्थानीय वार्ड पार्षद अनिल प्रसाद के नेतृत्व में जहां सोमवार को किया गया। वहीं मंगलवार को सफाई का मोर्चा खुद नगर निगम की मेयर रोशनी तिर्की ने संभाला। उन्होंने खुद अपने हाथ में झाड़ू लेकर यहां सफाई किया और अपने स्वच्छताकर्मियों का हौसला बढ़ाया। मौके पर विशेष रूप से सदर विधायक के विधानसभा के सह विधायक प्रतिनिधि सह भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री विशाल वाल्मिकी, जिला ग्रामीण विकास समिति के सचिव सुनील कुमार, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर सोशल मीडिया के जरिए भी हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल सहित कई अन्य गणमान्य लोग लगातर अपील कर रहें है की देश के अमर जवानों की शहादत को याद करने के लिए आपका एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम में अवश्य सम्मिलित हों।