टीम एबीएन, हजारीबाग। यूथ कांग्रेस की प्रदेश महासचिव कोमल कुमारी ने उत्तराखंड के केदारनाथ में मंगलवार को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया है और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। केदारनाथ के गरूड़चट्टी में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार छह श्रद्धालुओं समेत सात लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में मरने वालों में पायलट भी शामिल है। प्रदेश महासचिव कोमल कुमारी के फेसबुक पोस्ट के मुताबिक प्रदेश महासचिव कोमल ने कहा, उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से मैं काफी दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ है। मैं इस पुरी घटना पर नजर रख रही हूं और पल की अपडेट अपने मिडिया प्रतिनिधि से ले रही हूं। बाबा केदार मृतकों की आत्मा को शांति और उनके परिजनों को यह असहनीय कष्ट सहन करने शक्ति प्रदान करें। जबकि स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक दुर्घटना के शिकार श्रद्धालु रूद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे कि तभी रास्ते में उनके हेलीकॉप्टर में आग लग गई।