Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड : राज्य में बढ़ता जा रहा डेंगू-चिकनगुनिया का प्रकोप

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : राज्य में बढ़ता जा रहा डेंगू-चिकनगुनिया का प्रकोप
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। राज्य में बारिश थमने के साथ ही मच्छरजनित रोगों का प्रकोप बढ़ने लगा है। डेंगू और चिकनगुनिया के साथ-साथ जैपनीज इंसेफलाइटिस के मरीज भी मिलने लगे हैं। सितंबर में राज्य के 17 जिलों में इससे जुड़े मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इसमें 12 जिलों में डेंगू, आठ में चिकनगुनिया और नौ में जैपनीज इंसेफलाइटिस के मरीज मिल चुके हैं। यह स्थिति तब है जब राज्यभर में जुलाई को डेंगू रोधी माह के रूप में मनाया गया है। चिंता की बात यह है कि जेई के मरीजों में सर्वाधिक बच्चे हैं। बीते माह राज्य के 09 जिलों में मस्तिष्क ज्वर के 22 मरीज मिले हैं। जिसमें से 68 प्रतिशत यानी 15 मरीजों की उम्र 15 वर्ष से कम है। उसमें भी 10 की उम्र 10 वर्ष से भी कम है। एक बच्चा तो महज 8 माह का ही है। वहीं, डेंगू के 34 प्रतिशत एवं चिकनगुनिया के 29 प्रतिशत मरीजों की उम्र 0 से 15 वर्ष तक है। राज्य के 9 जिलों में मिले जैपनीज इंसेफलाइटिस के मरीजों में सर्वाधिक 7 मरीज पूर्वी सिंहभूम के हैं, जबकि, डेंगू व चिकनगुनिया के सर्वाधिक मरीज रांची में मिले हैं। रांची में डेंगू के 20 चिकनगुनिया के 13 जबकि, जेई के 3 मरीज मिल चुके हैं। बीते 10 अक्तूबर को बेड़ो में एक साथ डेंगू के 6 मरीजों की पुष्टि हुई थी। रांची के सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार ने बताया कि बेड़ो में एहतियाती उपाय किये गये हैं, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। 10 अक्तूबर के बाद एक भी मरीज नहीं मिले हैं। फिलहाल सदर अस्पताल, रांची में भी डेंगू की एक मरीज भर्ती है, लेकिन उस मरीज की पहचान दिल्ली में ही हुई थी। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सितंबर माह में राज्य के 12 जिलों में डेंगू के 41 आठ जिलों में चिकनगुनिया के 24 जबकि, नौ जिलों में जेई के 22 मरीज मिल चुके हैं। राज्य में मच्छर जनित रोगों के बढ़ते प्रकोप को देख आईडीएसपी के स्टेट सर्विलांस ऑफिसर डॉ राकेश दयाल ने सभी प्रभावित जिलों के सिविल सर्जन को मरीजों की त्वरित पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करने एवं एहतियाती उपाय करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन