टीम एबीएन, हजारीबाग। विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव 2022 दिनांक 16 एवं 17 अक्टूबर 2022 को महेंद्र मुनी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मधुपुर में संपन्न हुआ। उक्त प्रतियोगिता के किशोर वर्ग के अंतर्गत त्वरित भाषण में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली, हजारीबाग की बहन सृष्टि कुमारी पूरे क्षेत्र स्तर पर प्रथम पुरस्कार जीतकर विद्यालय का नाम रोशन कियाl सृष्टि के पिता सुनील कुमार शर्मा एवं माता वीणा देवी हजारीबाग निवासी हैंl गौरतलब है कि बहन सृष्टि आगामी अखिल भारतीय प्रतियोगिता जो कि प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में होने वाली है इस प्रतियोगिता में शिरकत करेंगीl आज वंदना सभा में विद्यालय के प्राचार्य दिनेश कुमार मिश्र ने सृष्टि को प्रमाण पत्र एवं पदक प्रदान करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैl विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के अधिकारियों ने भी सृष्टि को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैl बहन सृष्टि संरक्षक दीदी जी निशा शर्मा के निर्देशन में तैयारी कर रही है l मौके पर दीदी जी पूनम सिंह एवं आचार्य बंधु- भगिनी उपस्थित थीl सृष्टि के क्षेत्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने से पूरे विद्यालय में हर्ष का वातावरण हैl