Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लातेहार : सेल्फी के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आये तीन युवक, एक की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लातेहार : सेल्फी के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आये तीन युवक, एक की मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। लातेहार रेलवे स्टेशन के पास एक नदी पर स्थित पुल पर सेल्फी लेने के दौरान तीन युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गये। इसमें एक युवक की तत्काल मौत हो गयी, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से लातेहार सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बताया गया कि तीन दोस्त नासिर अंसारी, फिरदौस अंसारी और रिजवान अंसारी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के समीप स्थित गला नदी रेलवे पुल पर सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान बरवाडीह की ओर एक मालगाड़ी आ गयी और उन्हें निकलने का मौका नहीं मिल पाया। नासिर अंसारी नामक युवक नदी पर स्थित रेलवे पुल के नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। वह लातेहार निवासी कयूम अंसारी का पुत्र था। दो अन्य युवक फिरदौस अंसारी और रिजवान अंसारी ट्रेन के झटके से गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन और स्थानीय लोग गला नदी पहुंचे और घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन