Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कटकमदाग : पसई पंचायत में लगा सरकार आपके द्वार के तहत जनता दरबार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कटकमदाग : पसई पंचायत में लगा सरकार आपके द्वार के तहत जनता दरबार
विज्ञापन
टीम एबीएन, कटकमदाग (हजारीबाग)। आपकी योजना - आपकी अधिकार आपके द्वार "के तहत कटकमदाग के पसई पंचायत में जनता दरबार लगाया गया। इस कार्यक्रम को दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षु आई ए एस शताब्दी मजूमदार, प्रखंड विकास पदाधिकारी शालिनी खलखो, उप मुखिया दिनेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य मनीष कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष सुनील कुमार ओझा व उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की। जेएसएलपीएस की दीदियो ने अतिथियों को प्राकृतिक पत्तों के खुद निर्मित ताज पहना कर स्वागत किये। जेएसएलपीएस के दीदियो में 10 समूहों को सी सी एफ के तहत 19 लाख का चेक दिया गया। सी आई एफ के तहत 9 समूहों को 4 लाख 50 हजार का चेक दिया गया। दिव्यांगों सहित अन्य जरूरतमंदों के बीच 150 कंबल का वितरण किया गया। तत्पश्चात प्रशिक्षु आई ए एस व प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सिविर में लगे सभी स्टोलों में भ्रमण किए उन्होंने सभी को बारीकी से जांच करते हुए उचित दिशा निर्देश दिये। मीना सखी मंडल हाथामेढ़ी द्वारा निर्मित मिट्टी के दिये दीपावली के शुभ अवसर पर स्टॉल पर लगाया गया था। आई ए एस प्रशिक्षु शताब्दी मजूमदार ने मिट्टी के दिये खरीदे और प्रोत्साहित किया। जेएसएलपीएस महिलाएं ने बतायें कि हम लोग वर्तमान में मिट्टी के दीए बनाकर हजारीबाग सहित रांची भी भेजने का काम कर रहे हैं। इसे सुन खूब सराहना की। इस शिविर में मुख्यमंत्री का भाषण लाइव देखते हुए उपस्थित लोग नजर आये। इस कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य शिविर में 40 लोगों ने कोविड वैक्सीन का बुसटर डोज लिए। साथ ही 76 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाये। मनरेगा के तहत नया जॉब कार्ड बनाया गया। विधवा, वृद्धा एवं विकलांग पेंशन कुल 32ऑन द स्पॉट किया गया। राशन कार्ड सदस्य जोड़ने हेतु 82आवेदन दिया गया। नया राशन कार्ड बनाने हेतु 19 आवेदन दिया दिया गयया। पुराना राशन कार्ड सरेंडर हेतु 1आवेदन दिया गया। राशन कार्ड सुधार हेतु 1 आवेदन दिया गया। सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 70 आवेदन दिया गया। मुख्यमंत्री पशुधन योजना हेतु 24आवेदन दिया गया। नरेगा हेतु नई योजनाओं की स्वीकृति के लिए 13आवेदन दिया गया। बिजली संबंधित 4 मामले का आवेदन दिया गया। लगान रशीद निर्गत हेतु 28 आवेदन दिया गया। म्यूटेशन हेतु 5 आवेदन दिया गया। प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु 8 आवेदन दिया गया। साथ ही सभी संबंधित विभाग अपना अपना दायित्व निभाए। इस कार्यक्रम के उपरांत प्रशिक्षु आई ए एस शताब्दी मजूमदार व प्रखंड विकास पदाधिकारी शालिनी खलखो, प्रखंड समन्वयक पूर्णिमा कुमारी,बीस सूत्री अध्यक्ष सुनील कुमार ओझा ने प्रधानमंत्री आवास के 3 लाभुक प्रीति देवी पति बबलू राम, तारा देवी पति चमन राम, पार्वती देवी पति मनोज राम का गृह प्रवेश करवाये। प्रखंड विकास पदाधिकारी शालिनी खलखो ने फूलो झानो आशीर्वाद योजना से जोड़ने की बात कही। ताकि वह अपना आर्थिक स्थिति सही कर सकें। इस कार्यक्रम में पंचायत सचिवालय पसई में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा, खाद्य आपूर्ति विभाग, बिजली विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, राजस्व विभाग, जेएसएलपीएस, कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, 15वें वित्त आयोग आदि संबंधित विभाग की सभी स्टॉल लगी हुई थी। मौके पर सीआई दिलीप कुमार गुप्ता, राजकुमार ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, पंचायत सचिव ब्रह्मदेव साव, गोकुल महतो, रामप्रसाद महतो, महेश राम, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी श्रीकांत कुमार, जेई सुरेंद्र कुमार रोजगार सेवक राजीव कुमार, विकास कुमार पांडे, अकाउंटेंट विकास कुमार, रतन गोप, कंप्यूटर ऑपरेटर अवधेश कुमार, राजू कुमार, दिलीप कुमार गुप्ता, संजय कुमार, एस बी एम से आशीष कुमार, कन्या अभियंता सुषमा कुमारी, भावना भारतीय, जेएसएलपीएस से मुकेश कुमार, रविंद्र कुमार सिन्हा नेत्र सहायक, अनिल कुमार दास पशुपालन विभाग, नवराज राम बिजली विभाग, सुभाष कुमार उद्योग विभाग, स्वयंसेवक अजय कुमार राणा, दिलीप कुमार राम, पिंटू कुमार, विनय कुमार, चंदन कुमार राणा,विमला कुमारी, संतोष ओझा, करण कुमार राम,मनोज प्रजापति, इम्तियाज अंसारी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,023