Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

केरेडारी : जितेंद्र ने आरटीआई के तहत मांगी जानकारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
केरेडारी : जितेंद्र ने आरटीआई के तहत मांगी जानकारी
विज्ञापन
टीम एबीएन, केरेडारी (हजारीबाग)। केरेडारी प्रखण्ड के घाघरा जलाशय परियोजना का नहर कितने भू-भाग में फैला हुआ है।साथ ही कि किन गांवों से होकर गुजरा हुआ है। इस बाबत जमीरा निवासी जितेंद्र कुमार ने सुचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांगी जानकारी मांगा है। साथ ही केरेडारी प्रखंड के बेलतू पंचायत स्थित जमीरा गांव के जितेंद्र कुमार पिता रामचंद्र सिंह ने सूचना के अधिकार के तहत घाघरा जलाशय से सम्बंधित अन्य कई जानकारी मांगने के लिए जन सुचना पदाधिकारी सह कार्यपालक अभियंता जलपथ प्रमंडल हजारीबाग के समक्ष आवेदन दिया है।आवेदक जितेंद्र कुमार ने जमीरा गांव के खाता संख्या-52 प्लाट संख्या- 472 सहित अन्य प्लॉट से गुजरे नहर का पूरा नक्शा का छायाप्रति का मांग किया है। इसके साथ ही घाघरा जलाशय योजना के अंतर्गत मुख्य नहर ब्रांच नम्बर 01 के जमीरा गांव के खाता संख्या-52 प्लॉट संख्या- 472 में जमीन का कितना रकवा नहर के निर्माण कार्य में लिया गया है,उसकी भी छायाप्रति का मांग किया गया है। इसके अलावे आवेदक ने नहर निर्माण में खाता संख्या-52 प्लॉट संख्या-472 के खतियानी भू-रैयत स्व. घुपु सिंह, स्व. बेचो सिंह, स्व. लीलू सिंह इन तीनो के पुत्र स्व. हुल्लास सिंह, स्व. बुधन सिंह एवं स्व. धनु सिंह इनमे से किन्हें-किन्हें कितना मुवाबजा भुगतान किया गया है उसकी भी छाया प्रति की मांग की है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,271