टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। प्रखंड क्षेत्र के जिनगा पंचायत भवन में सोमवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत बीडीओ सुशील कुमार राय, जिला परिषद सदस्य गीता देवी, प्रमुख श्वेता कुमारी, मुखिया पिंकी देवी ने दीप प्रवज्जलित कर किया। शिविर में 309 मामले दर्ज किये गये, जिनमें 161 मामलों का निष्पादन मौके पर हुआ। सबसे अधिक मामला 62 प्रधानमंत्री आवास निर्माण को लेकर पहुंचा था। राशन कार्ड से संबंधित 59, वृद्धा पेंशन से 11, नया राशन कार्ड से 12 भूमि संबंधी मामले में कर्मचारियों के हड़ताल रहने के कारण दाखिल खारिज से संबंधित कई आवेदन शिविर में नहीं लिये गये लगान संबंधी त्रुटि करण सुधारने को लेकर मात्र एक आवेदन लिया गया। भूमि संबंधी मामले में कई लोगो ने पिछले जनता दरबार में आवेदन दिए थे जिस पर अब तक निस्पादन नही किया गया इस बार भी आवेदन देने पहुंचे। इस शिविर में फूलो झानो योजना के तहत 2 लाभुक झींगा के सोमादेवी और महेशरा के सावित्री देवी को 50-50 हजार का चेक तथा स्वयं सहायता महिला समूह को 20 लाख का चेक वितरण किया गया।