टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। प्रखंड में इस वर्ष छठ पूजा के अवसर पर सस्ते दामों पर छठव्रतियों के लिए फल का वितरण किया जायेगा। इस संबंध में एक अतिआवश्यक बैठक झुमरा मंदिर परिसर में की गई। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष में झुमरा मंदिर परिसर में फल का वितरण किया जायेगा। साथ ही दारू में भी फल वितरण करने की व्यवस्था करने की कोशिश की जायेगी। इस बैठक में झुमरा के कुछ फल दुकानदारों ने फल वितरण करने के कारण उन्हें होने वाले नुकसान के कारण अपनी समस्या को भी रखा। बैठक में सभी लोगों ने एकमत से फल वितरण करने पर सहमति जताई और इसके लिए बढ़चढ़कर लोगों से सहयोग करने की अपील की। बैठक में बसंत नारायण, रामनारायन कुशवाहा, रामजी कुशवाहा, इंद्रदेव कुशवाहा, मेड़कुरी मुखिया भोला तुरी, प्रमुख के पति कैलाश प्रसाद, अभिषेक कुमार,अमित कुमार, महेश कुमार, अमित कुमार, बीरेंद्र यादव, संदीप कुमार, मनोज कुमार, ऋषि सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।