Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बरकट्ठा : स्कूल के रास्ते को लेकर मुखिया ने ग्रामीणों के साथ की बैठक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बरकट्ठा : स्कूल के रास्ते को लेकर मुखिया ने ग्रामीणों के साथ की बैठक
विज्ञापन
टीम एबीएन, बरकट्ठा (हजारीबाग)। प्रखंड के बरकट्ठा दक्षिणी पंचायत के कोनहारा कला स्थित नव सृजित प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्कूल रास्ते को लेकर मुखिया अब्बास अंसारी के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। मौके पर स्कूल का रास्ता और भूमि पर हुए अतिक्रमण पर चर्चा की गई। मुखिया अब्बास अंसारी ने कहा कि पूर्व में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ बैठक में विद्यालय के रास्ते के लिए 11 फीट जमीन छोड़ने पर सहमति बनी है। इसपर किसी भी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए। जल्द ही स्कूल रास्ते से आवागमन शुरू किया जायेगा। साथ ही विद्यालय परिसर में साफ सफाई पर जोर देते हुए कहा कि विद्यालय ज्ञान का मंदिर है। इसको दूषित नहीं करें। ग्रामीणों के मुताबिक स्कूल रास्ते को लेकर ग्रामीणों ने कई बार वरीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया। लेकिन आज तक आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। बच्चों को स्कूल आने जाने में हो रही कठिनाइयों से निजात कब मिलेगी यह तो आने वाला समय ही बतायेगा। बैठक में प्रधानाध्यापिका चंपा देवी, सहायक शिक्षक तुलसी प्रजापति, वार्ड सदस्य जहीर अंसारी, जीवन यादव, मुकेश यादव, राजु यादव, मो अंसारी, किशुन यादव, श्यामलाल सिंह, पंकज सोनी, मंसूर अंसारी, रामेश्वर रविदास समेत आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,858