Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रिसालदार बाबा के मजार पर चादरपोशी कर सीएम ने की राज्य की समृद्धि की कामना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रिसालदार बाबा के मजार पर चादरपोशी कर सीएम ने की राज्य की समृद्धि की कामना
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर पहुंचे। यहां सालाना उर्स चल रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मजार पर चादरपोशी की, जिसके बाद उन्होंने राज्य की सुख समृद्धि और अमन चैन की कामना की। सोमवार शाम बाबा के मजार पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ राजसभा सांसद महुआ माजी, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक अनूप सिंह के अलावे झामुमो नेता विनोद पांडे ने बाबा रिसालदार के दरगाह पर माथा टेककर राज्य की समृद्धि की कामना की। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के कारण 2 साल से जनजीवन अस्त व्यस्त था। अब स्थिति सामान्य होने लगी है और बाबा का यह दरगाह ऐतिहासिक मजार है, जहां लोगों की आस्था हमेशा से जुड़ी हुई है। हम लोगों ने भी बाबा के दरबार में आकर राज्य की सुख समृद्धि की कामना की है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,804