Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

केरेडारी : बेंगवरी पंचायत में लगा सरकार आपके द्वार के तहत शिविर

केरेडारी : बेंगवरी पंचायत में लगा सरकार आपके द्वार के तहत शिविर
विज्ञापन
टीम एबीएन, केरेडारी (समशाद अंसारी)। केरेडारी प्रखंड के बेंगवरी पंचायत के पंचायत भवन परिसर में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन केरेडारी प्रमुख सुनीता देवी एवं जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक रंजन ने दीप प्रज्वल्लित कर संयुक्त रूप से किया। शिविर को सम्बोधित करते हुए प्रमुख सुनीता देवी ने कहा कि गरीबो के हित के लिए राज्य सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, इसका सीधा लाभ गरीबो को मिल रहा है एवं लोग लाभान्वित हो रहे है। शिविर को सम्बोधित करते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक रंजन ने कहा कि सरकार द्वारा भेजे जा रहे विभिन्न योजनाओं को जिला प्रशासन द्वारा घरातल उतारा जाता है ताकि इसका लाभ आम लोगो तक पहुंचे एवं इसका सही उपयोग हो सके। शिविर में 05 लोगो का राशन कार्ड तुरंत बनाया गया। पेंशन योजना कुल 19 में 07 लोगो का अविलम्ब बनाया गया। साथ ही कैश क्रेडिट लिंकेज के तहत 17 सखी मंडल को 24 लाख 50 हजार का चेक दिया गया। वहीं सीआईएफ के तहत 26 सखी मंडल को 06 लाख का चेक दिया गया।इसके अलावे फूलो-झानो समृद्धि योजना के तहत संगीता देवी को 50 हजार का चेक दिया गया। शिविर में 10 कंबल भी वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख सुनिता देवी ने किया। जबकि संचालन खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी रवि राजा ने किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कीस्टो कुमार बेसरा, अंचलाधिकारी राकेश तिवारी, मुखिया बेली देवी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुमन कुमार, 20 सूत्री अर्जुन राम, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, विधायक मीडिया प्रभारी मनोज सिंह, राजेन्द्र प्रजापति,राजेश प्रजापति, समेत बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,695