झारखंड
दारू : चौथी पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व मंत्री देवादयाल कुशवाहा
ABN Bureau
•
17 Oct, 2022
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। झारखंड सरकार के पहले कृषि मंत्री देवदयाल कुशवाहा की चौथी पुण्यतिथि उनके आवास पर 17 अक्टूबर को मनायी गयी। इस दौरान बड़े पुत्र प्रकाश दयाल ने उनके चित्र के पास दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित किया। इस पुण्यतिथि पर उपस्थित सभी भाजपा कार्यर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष केपी शर्मा ने कहा कि देवदयाल जी धरातल से जुड़े हुए व्यक्ति थे। आज वर्तमान में हजारीबाग में भारतीय जनता पार्टी जिस ऊंचाई पर है इसमें देवदयाल जी की अहम भूमिका रही है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन काल से पूर्व एक शिक्षक, सरपंच से लेकर मंत्री तक के सफर में आमजन के लोगों के लिए कई कार्य किये हैं। जिन्हें आज भी भुलाया नहीं जा सकता है। वे एक सामाजिक व क्रिएटिव व्यक्तित्व के धनी थे। वहीं बड़कगांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि देवदयाल जी अपने कार्यकाल में पार्टी के कार्यकर्ताओं के दु:ख सुख में शरीक होते थे। साथ ही किसानों के लिए जिलाभर में ही नहीं राज्य भर में बहुत कुछ कर गये हैं। जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है। मौके पर केपी ओझा, दिनेश कुमार, भैया अभिमन्यु सिन्हा, विनोद झुनझुन वाला, डॉ प्रणव कुमार वर्मा, अनेश्वर महतो, राजेश गुप्ता, सुरेश प्रसाद, प्रेमचंद देव, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, सदर विधायक मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी, सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि बलदेव बाबू दिनेश कुमार, अशोक कुमार कुशवाहा, इंद्रदेव कुशवाहा, रामनारायण कुशवाहा, ठाकुर महतो, लक्ष्मी देवी धनपत महतो, नागेश्वर महतो सहित कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन