Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का तृतीय चरण गुरहेत टीम के नाम

हजारीबाग : नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का तृतीय चरण गुरहेत टीम के नाम
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। नमो फुटबॉल टूर्नामेंट- 2022 के तृतीय चरण सदर प्रखंड का फाइनल महामुकाबला सदर प्रखंड स्थित सिलवार जगन्नाथ धाम स्टेडियम में रविवार को हुआ। फाइनल महामुकाबला बिरबिर बनाम गुरहेत टीम के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीमें अपने दमखम के साथ मैदान में उतरी और गुरुहेत टीम ने मध्यांतर से पहले 2-0 की बढ़त बना ली। मध्यांतर के बाद बिरबिर की टीम बराबरी करने उतरी और बढ़िया खेल प्रदर्शन करते हुए एक गोल लगाकर 2-1 कर किया। बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण मैच में विजेता गुरहेत की टीम बनी और नमो फुटबॉल टूर्नामेंट- 2022 के तृतीय चरण सदर प्रखंड का खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को 31,000 रुपये नगद और आकर्षक नमो ट्रॉफी एवं विजेता टीम को 21,000 रुपये नगद एवं आकर्षक नमो ट्रॉफी पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया। टूर्नामेंट का गोल्डन बूट बिरबीर टीम के खिलाडी प्रभाकर यादव को, मेन आॅफ द मैच गुरहेत टीम के सुनील राणा को और टूर्नामेंट के बेस्ट गोलकीपर का खिताब गुरहेत तीन के प्रदीप यादव को दिया गया। टूर्नामेंट के फाइनल महामुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल, विशिष्ट अतिथि नगर निगम की मेयर रोशनी तिर्की, भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, समाजसेवी प्रदीप प्रसाद, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेणुका कुमारी, भाजपा महिला मोर्चा नेत्री सत्यभामा, पूनम मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि ज्योत्सना देवी, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, विधायक प्रतिनिधि शिवपाल यादव, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, संतोष गुप्ता, सिलवार मुखिया रूक्मणी देवी, अमनारी मुखिया कृष्णा मेहता, पूर्व मुखिया महेंद्र राम, हरहद मुखिया प्रतिनिधि विनोद प्रसाद, सिंदूर मुखिया प्रतिनिधि कृष्णा प्रसाद मेहता, भागीरथी प्रसाद, कौलेश्वर रजक, संजय कुमार मेहता, बिरजू राम, राजेश गोप, महेश प्रसाद , प्रमोद सिंह, अबोध राम, अभयशंकर पासवान,ओमप्रकाश देव, बसंत रविदास, अभय सिंह, नेमीचंद प्रसाद, जगदीश प्रसाद, धर्मनाथ प्रसाद, रविंद्र आर्या, रंजित रविदास, भागीरथ प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि नमो फुटबॉल टूर्नामेंट क्षेत्र के खिलाड़ियों को एक ऐसा प्लेटफार्म प्रदान करता है जहां वह अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही सदर प्रखंड क्षेत्र में आॅल फीमेल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार होने जा रहा है जिसमें टूर्नामेंट को कराने में संपूर्ण महिलाओं का योगदान होगा। सदर विधानसभा क्षेत्र के 3 प्रखंडों में सफलतापूर्वक आयोजन के बाद जल्द दारू में नमो फुटबॉल का समापन होगा उसके बाद सदर विधानसभा क्षेत्र के बाहर जिले के इचाक और बरही में भी नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का वृहद आयोजन किया जायेगा। इस टूर्नामेंट में कुल 103 टीमों ने भाग लिया था। टूर्नामेंट के समापन के अवसर पर उपस्थित अतिथियों का स्थानीय स्कूली बच्चों खिलाड़ियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने पुरजोर स्वागत किया। निर्णायक की भूमिका में अशोक प्रसाद और उनकी टीम रही। टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष कौलेश्वर रजक, उपाध्यक्ष राजेश गोप, सचिव ओमप्रकाश देव, उपसचिव छोटेलाल राणा, कोषाध्यक्ष राजदीप प्रसाद, उपकोषाध्यक्ष रंजित कुमार रवि, व्यवस्थापक विजय राम, शैलेश प्रसाद, राम कुमार, विकास कुमार, संयोजक महेंद्र राम, रविकिशोर देव, भागीरथ प्रसाद, बिरजू कुमार रवि, कार्यकारणी सदस्य रविन्द्र आर्या, श्याम कुमार, पंकज, गुड्डू, मंटू, टुनटुन,रौशन, मंटू राम,संदीप, सतीश, प्रेम, सूरज,चंदन, अनुज, सूरज राम, करण, आशीष, आदित्य, दीपक, नीरज, सुमित, सुमन, सेंटी सहित सभी टीमों के कप्तान और खिलाड़ियों का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,876