Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चरही : कोयले की अवैध ढुलाई पर प्रशासन का मौन

चरही : कोयले की अवैध ढुलाई पर प्रशासन का मौन
विज्ञापन
टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र के तापिन नॉर्थ परियोजना से चरही रेलवे साइडिंग के नाम पर हाइवा वाहन से कोयले की ढुलाई की जा रही है। उस कोयले को ट्रांसपोर्टिंग से कोयले की ढुलाई की जा रही है। लेकिन उस कोयले को साइडिंग में नहीं ले जाकर हजारीबाग क्षेत्र के प्रबंधन और ट्रांसपोर्टर की मिली भगत से आस-पास के विभिन्न फैक्ट्रियों में कोयले को गिराया जा रहा है। जिससे सीसीएल कंपनी को करोड़ों का नुकसान हो रहा है। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री नीरज सिंह ने हजारीबाग कोयला क्षेत्र के प्रबंधन से मांग की है कि इस अवैध धंधे पर जल्द अंकुश लगाये। आगे कहा कि इस पर तत्काल अंकुश नहीं लगाया तो भारतीय मजदूर संघ अपने स्तर से उच्च स्तरीय जाच कराने का काम करेगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,642