टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र खैरा में सेविका सहायिका संग पंचायत की मुखिया कुमारी मधु ने बालविवाह मुक्त भारत जागरूकता के तहत सफल बनाने को लेकर सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित किया। बाद में बारी बारी से सभी बच्चों ने भी दिया जलाया। वहीं पंचायत की मुखिया ने क्षेत्र के तमाम लोगों से आग्रह किया कि जब तक बच्चे बालिक नही हो तब तक बच्चों को विवाह करना कानून अपराध है। यह बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप है। इस पर अंकुश लगना अनिवार्य है। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं में मंजू देवी खैरा, सुशीला देवी करमा, पुतुल देवी बेडमक्का समेत कई बच्चे उपस्थित थे।