Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : अभाविप ने महाविद्यालय के शैक्षणिक समस्याओं को लेकर दिया धरना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : अभाविप ने महाविद्यालय के शैक्षणिक समस्याओं को लेकर दिया धरना
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हजारीबाग ने आज दिनांक 17 /10/ 2022 को संत कोलंबा महाविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना के द्वारा महाविद्यालय प्रशासन को मांग पत्र सौंपा, जो निम्नलिखित है : 1. युजी और पीजी में सीटों की बढ़ोतरी की जाए। 2. महाविद्यालय में शिक्षक की कमी को पूरा किया जाए। 3. महाविद्यालय में शिक्षकेतर कर्मी की कमी को पूरा की जाए। 4. महाविद्यालय परिसर में सीसीटीवी और वाईफाई की सुविधा को दुरुस्त किया जाए। 5.महाविद्यालय परिसर में एक निश्चित स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था किया जाए। 6. हॉस्टल की मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवाया जाए। 7. बीसीए और बायोटेक में सीटो की संख्या 100 की जाए। 8. महाविद्यालय परिसर में शौचालय और पेयजल की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। 9. महाविद्यालय में जिम शुरू किया जाए। तत्पश्चात विश्वविद्यालय के कुलानुशाशक, अध्यक्ष छात्र कल्याण संकाय (ऊरह) और महाविद्यालय के उप प्राचार्य विमल रेवेन के उपस्थिति में अभाविप के पदाधिकारियों के साथ वार्ता हुई जिसमे यूजी और पीजी में 20 परसेंट सीट बढ़ाने पर सहमति बनी, बीसीए बायोटेक में 100 सीट करने पर सहमति बनी , हॉस्टल के मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की सहमति बनी अन्य जीतने भी मांगे थी वो सभी मांगे मान ली गई, मौके पर प्रदेश सह मंत्री नवलेश सिंह, निजी विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख अमित चौबे, विभाग संयोजक दीपक देवराज, जिला संयोजक सोनू राय, जिला सह संयोजक मनदीप यादव, नगर मंत्री प्रभात कुमार, प्रदेश जनजातीय कार्य सह प्रमुख मिलन मुंडा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रितेश यादव, बाबूलाल मेहता,राज प्रिंस गुप्ता,रंजीत पांडेय, नगर सह मंत्री यशवंत कुमार, साकेत सिंह, शेखर शर्मा, लॉ कॉलेज इकाई अध्यक्ष रुद्र राज, मनीष कुमार,करण मेहता, वशिष्ट राज,आकाश यादव, दिवाकर नायक, संतोष यादव, हिमांशु सिंह, अंकित भगत, प्रेम कुमार,सोनू ,राजदीप यादव, विवेक यादव, शिबू,रंजीत यादव, विशाल गुप्ता, राजीव रंजन,संकेत कुमार, संतोष, सत्यम सिंह, सौरव सिंह, अनमोल, मनीष चौधरी चिन्मय , ऋषभ, अकाश कुमार, हिमांशु कुमार, शिवम कुमार, कबीर, आशीष,कुंदन, पीयूष, ऋतिक पांडेय,शुभम, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,001