टीम एबीएन, हजारीबाग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में हजारीबाग जिला के प्रदेश प्रतिनिधियों ने अपने मत का प्रयोग किया।
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मतदान करने वालों में बरही विधायक उमाशंकर अकेला, बड़कगांव विधायक अंबा प्रसाद, जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, 20 सूत्री कार्यक्रम के जिला उपाध्यक्ष जवाहरलाल सिन्हा, जोनल को-आॅर्डिनेटर भीम कुमार, प्रदेश प्रतिनिधियों में डॉ आरसी प्रसाद मेहता, केदार पासवान, वीरेंद्र कुमार सिंह, शशि मोहन सिंह, शैलेंद्र कुमार यादव, डॉ प्रकाश कुमार, डॉ निजामुद्दीन अंसारी, कुमारी बाखला, शारदा रंजन दुबे, कैलाशपति देव, संतोष कुमार देव आदि हैं। उक्त जानकारी जिला के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान ने दी।