Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चतरा : मिट्टी में दबी तीन बच्चियों की मौत, दो गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चतरा : मिट्टी में दबी तीन बच्चियों की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
टीम एबीएन, चतरा/रांची। दीपावली में अभी कुछ ही दिन बचे हैं और इससे पूर्व झारखंड के चतरा जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां चाल धंसने से 3 बच्चियों की मौत हो गई है जबकि 2 बच्चियों की हालत गंभीर हैं। घायल बच्चियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पूर्व विधायक जनार्दन पासवान ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि दीपावली से पूर्व यह हादसा बहुत दुखद है। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई हैं। सभी बच्चियां बिलासपुरा गांव की रहने वाली हैं। पूरे गांव में इस घटना के बाद मातम का माहौल है। मामला जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि दीपावली पर्व पर घर का रंग-रोगन करने के लिए सुदूरवर्ती गांवों की युवतियां एवं महिलाएं दुधिया मिट्टी लाने के लिए निकटवर्ती क्षेत्रों में गई थीं। बिलासपुर गांव की 6 बच्चियां भी मिट्टी लाने के लिए गई थीं। इनकी उम्र 12 से 16 वर्ष के बीच थी। सभी एक साथ दुधिया मिट्टी लाने के लिए अपने -अपने घरों से निकली थीं। इस दौरान मिट्टी का चाल धंस गया। जिसके बाद 1 बच्ची रोते हुए गांव की ओर भागकर आई। उसने लोगों को बताया कि मिट्टी का चाल धंस गया है। उसकी सभी सहेलियां उसमें दब गई हैं। सभी ग्रामीण इकट्ठा होकर घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से मिट्टी हटाकर बच्चियों को बाहर निकाला गया। इनमें 3 बच्चियों की मौके पर मौत हो गई थी। 2 की सांसें चल रही थीं। पुलिस ने आनन-फानन में सभी बच्चियों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 3 बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। परिवार में मातम का माहौल छा गया है। दीवाली के त्यौहार की खुशियां गम में बदल गई। पुलिस निरीक्षक लव कुमार ने बताया कि हादसे के बाद 2 बच्चियों को किसी तरह से निकाल कर उपचार के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा गया है। उसका इलाज चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जरूरत पड़ने पर उन्हें रांची रिम्स भी रेफर किया जा सकता है। वहीं, इस हादसे में 3 बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गयी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 75,332