Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 85
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

दुमका : चोर समझ बेरहमी से पिटाई, व्यक्ति की मौत से रोष

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
दुमका : चोर समझ बेरहमी से पिटाई, व्यक्ति की मौत से रोष
विज्ञापन
टीम एबीएन, दुमका/ रांची। झारखंड के दुमका जिले के कपरजोरा गांव में रविवार सुबह लोगों ने चोर होने के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी। जरमुण्डी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) शिवेंद्र ठाकुर ने को बताया कि कपजोरा गांव में तड़के चार बजे मुकेश यादव नामक व्यक्ति के घर के बाहर एक व्यक्ति पहुंचा। पत्नी ने दरवाजा खोला तो उसे वह संदिग्ध लगा। व्यक्ति को देखते ही वह चार-चोर चिल्लाने लगी। शोर सुनकर गांव वालों ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया तथा लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। एसडीपीओ ने बताया कि मृतक की पहचान सरैयाहाट के अमघट्टा गांव के निवासी सुरेश यादव उर्फ मूसो (40) के रूप में हुई है। इस सिलसिले में तालझारी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसडीपीओ ने यह भी बताया कि मामले की जांच दुमका सदर पुलिस निरीक्षक देवव्रत पोद्दार करेंगे।
विज्ञापन